आज के रचना

उहो,अब की पास कर गया ( कहानी ), तमस और साम्‍प्रदायिकता ( आलेख ),समाज सुधारक गुरु संत घासीदास ( आलेख)

गुरुवार, 2 जून 2022

मुझ पर हावी हो जाऐ

मुझ पर हावी हो जाऐ,किरदार नहीं हो सकता है।
मेरे दिल का हो कोई,मुख़्तार नहीं हो सकता है।।
कितनी भी शानो-शौकत वाली,चीज़ें ले आओ पर;
बाजारू चीज़ों से,घर गुलज़ार नहीं हो सकता है।।
मेरी हिद्दत उसमें शामिल,यह मेरा दीवानापन;
मेरा ईमाॅं हो जाऐ,बीमार नहीं हो सकता है।।
अपमानित होकर भी जो,पॉं-लालच के बस झुक जाऐ;
काहिल इतना कोई भी,खुद्दार नहीं हो सकता है।।
कितना भी ज्ञानी-ध्यानी,पर उपकारी हो जाऐ यूॅं;
ईशा का इंसान कभी,अवतार नहीं हो सकता है।।
सीमा सिकंदर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें