आज के रचना

उहो,अब की पास कर गया ( कहानी ), तमस और साम्‍प्रदायिकता ( आलेख ),समाज सुधारक गुरु संत घासीदास ( आलेख)

रविवार, 26 नवंबर 2023

जितनी भी बाधाएं आए तुम कभी रुकना नहीं।

 
!! पग बढ़ाते चलो !!
जितनी भी बाधाएं आए तुम कभी रुकना नहीं।
कर्तव्य के राहों में बढ़ना कदम डगमगाना नहीं।।
धर्म और कर्म की राहों में कर्तव्य निभाते चलो।
ज्ञान,विज्ञान से उच्च राष्ट्रहित पग बढ़ाते चलो।।
मूक, बधिर भी सारी बाधाएं पार कर जाते हैं।
आने वाली विपदाओं से कभी नहीं घबराते हैं।।
एक नन्ही सी चींटी भी लक्ष्य सुगम कर लेती है।
हर मुश्किल आपस में निज साहस भर लेती हैं।।
देश की आन पर जो सरहदों पर है खड़े हुए।
मर मिटने की चाह मेरे सपने देख जो बड़े हुए।।
झूठ और फरेब को रचने वाले होते मशहूर नहीं।
सच की राह पर चलने वाले होते मजबूर नहीं।।
जीवन तो क्षणभंगुर है जिसका कोई मोल नहीं।
प्रेम और सद्भाव से बढ़कर ऐसा कोई बोल नहीं।।
छोटे से जीवन में प्रीत से चमन गुलजार करो।
राह के कांटो को चुनकर तुम उनका सत्कार करो।।

नमिता गुप्ता ✍️
लखनऊ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें