आज के रचना

उहो,अब की पास कर गया ( कहानी ), तमस और साम्‍प्रदायिकता ( आलेख ),समाज सुधारक गुरु संत घासीदास ( आलेख)

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

दुश्मनों की तो शराफ़त भी बुरी होती है

दुश्मनों की तो शराफ़त भी बुरी होती है।

ये दिखावे की इनायत भी बुरी होती है।
दीन दुखियों को सताने से हुई जो हासिल।
पाप से भरपूर वो दौलत भी बुरी होती है।
जुर्म की राह पे जो तुम को चलाना चाहे।
ऐसे इंसान की इज्जत भी बुरी होती है।
प्यार में यार के जिस को न लुटा पाओ तुम।
इस तरह दिल की हिफ़ाज़त भी बुरी होती है।
पास रहने से हमें ज़ख्म मिला करते हैं।
दूर रहने की नसीहत भी बुरी होती है।
कोई तो बात ये समझाए मेरे इस दिल को।
बेवफ़ा यार की चाहत भी बुरी होती है।
मान लो बात हमारी भी ये अब तुम कश्यप।
जो बुरे उनकी तो सोहबत भी बुरी होती है।
****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें