आज के रचना

उहो,अब की पास कर गया ( कहानी ), तमस और साम्‍प्रदायिकता ( आलेख ),समाज सुधारक गुरु संत घासीदास ( आलेख)

सोमवार, 27 सितंबर 2021

सच कहना और पत्थर खाना

मुकेश गुप्‍ता 
 
सच कहना और पत्थर खाना पहले भी था आज भी है..
बन के मसीहा जान गँवाना पहले भी था आज भी है..
दफ़्न हजारों ज़ख्म जहाँ पर दबे हुए हैं राज़ कई..
दिल के भीतर वो तहखाना पहले भी था आज भी है..
दिल के भीतर वो तहखाना पहले भी था आज भी है..
जिस पंछी की परवाज़ों में दिल की लगन भी शामिल हो..
उसकी ख़ातिर आबोदाना पहले भी था आज भी है..
कतना, बुनना, रंगना, सिलना, फटना फिर कतना, बुनना..
जीवन का ये चक्र पुराना पहले भी था आज भी है..
बदल गया है हर इक क़िस्सा फानी दुनिया का लेकिन..
मेरी कहानी तेरा फ़साना पहले भी था आज भी है...!!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें