आज के रचना

उहो,अब की पास कर गया ( कहानी ), तमस और साम्‍प्रदायिकता ( आलेख ),समाज सुधारक गुरु संत घासीदास ( आलेख)

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

मुसरा कला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस


*मुसरा कला, डोंगरगढ़ ,

ग्राम पंचायत मुसरा कला में आज संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सचिव श्री मोहित कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के अथक प्रयासों से ही हमें ऐसा संविधान मिला है, जो सभी को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने सभी से संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती गायत्री शिव टेभूरकर, सचिव श्री मोहित कुमार साहू, संकुल समन्वयक श्री प्रदीप कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक श्री प्रहलाद वर्मा, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला मुसरा की प्रधान पाठक श्रीमती नीलिमा डडसेना, महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती उर्वशी रानी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती मुंगिया बाई साहू, कार्यकर्ता सुनीता साहू, भावना शिरांगे, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बली राम बंजारे, अशोक साहू, हेमंत निषाद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।